Skip to main content

गवाही

अम्बर के आंगन मे
तारों के झुरमुट में,
क्या चांद गवाही देगा ?
कहाँ छुपी है माँ मेरी ?

अश्रु के सैलाब में ,
नींद की खुमार में,
क्या स्वप्न गवाही देगा?
कहाँ छुपी है माँ मेरी ?

Comments